पुराने जमाने के दमदार Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने आज अपना नया धांसू बजट फोन HMD Vibe 2 5G Bharat Mein Launch कर दिया है। यह फोन उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकता है जिन्हें दिनभर की पावर और बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन ।
HMD Vibe 2 5G की कीमत और सेल ऑफर
कीमत की बात करें तो यह फोन बजट सेगमेंट में आपको किसी झटके की तरह लग सकता है। HMD Vibe 2 5G की कीमत भारत में मात्र 10,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो 4GB RAM के साथ 128GB वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है । अच्छी खबर यह है कि शुरुआती सेल के दौरान अलग-अलग बैंक ऑफर्स और UPI पेमेंट पर 1,500 रुपये की अच्छी-खासी छूट भी मिलेगी। यह सेल 26 मई से Flipkart पर शुरू होगी, जहां से आप इसे Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender जैसे शानदार रंगों में खरीद पाएंगे ।
Also Read: 29 मई को होगा लॉन्च! Honor Win Turbo के फुल फीचर्स और 10,000mAh बैटरी का सच, एक क्लिक में जानें
HMD Vibe 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले की बात करें तो HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन के मुताबिक इसमें 6.75 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन दी गई है। सबसे अच्छी बात यह कि इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो या गेमिंग, सब कुछ एकदम फर्राटेदार और बिना अटके चलेगा । फोन के अंदर Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जो रोजमर्रा के हर काम को आसानी से हैंडल करने की ताकत रखता है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो आपको सबसे नए फीचर्स के साथ अपडेट रखेगा ।
| मुख्य स्पेसिफिकेशन | |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.70 इंच |
| फ्रंट कैमरा | 8-मेगापिक्सल |
| रियर कैमरा | 50-मेगापिक्सल |
| रैम | 4 जीबी |
| स्टोरेज | 64 जीबी |
| बैटरी क्षमता | 6000 एमएएच |
| ओएस | एंड्रॉ़यड 16 |
| रिज़ॉल्यूशन | 720×1600 पिक्सल |
Also Read: Oppo Find X9s भारत में लॉन्च, 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ कीमत ने उड़ाए होश
कैमरा और बैटरी का कमाल
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो HMD Vibe 2 5G 50MP कैमरा आपको निराश नहीं करेगा। इसके पीछे AI सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो अच्छी रोशनी में शानदार तस्वीरें खींचता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आगे 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है । अब बात करते हैं इस फोन की जान यानी इसकी बैटरी की। एक बार चार्ज करने पर यह 6000mAh बैटरी आराम से 24 घंटे से भी ज्यादा चल सकती है। बैटरी खत्म होने पर 18W की फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी से जूस दे देती है और सबसे अच्छी बात यह कि चार्जर बॉक्स के अंदर ही मिलता है ।
कुल मिलाकर देखा जाए तो इस कीमत में HMD Vibe 2 5G भारत में लॉन्च होना उन सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो कम बजट में एक प्रीमियम 5G अनुभव लेना चाहते हैं। फोन की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है और इसे पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी मिली हुई है । अगर आप अपने पुराने फोन को बदलने की सोच रहे हैं तो यह सस्ता और दमदार ऑप्शन जरूर चेक करें।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।