iQOO Neo 10 Launched in 2 New Colors: जानें अपडेटेड नये कलर के साथ ऑफर और फीचर्स

iQOO ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश करते हुए iQOO Neo 10 को ताजा अपडेट्स के साथ कंपनी ने करीब एक साल बाद इस स्मार्टफोन को दो नए प्रीमियम कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिससे यह डिवाइस अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। iQOO Neo 10 Launched in 2 New Colors की खबर ने बाजार में एक बार फिर इसकी चर्चा तेज कर दी है।

iQOO Neo 10 नए कलर ऑप्शन के साथ शोकेस

नए अल्पाइन व्हाइट और एस्फाल्ट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ फोन वही दमदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है, जो पहले मिलते थे। खास बात यह है कि कंपनी ने बैंक ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत को और किफायती बना दिया है। ऐसे में जो यूजर्स पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका बन सकता है।

iQOO Neo 10 Price and Bank Offers India

भारत में iQOO Neo 10 की नई कीमत कंपनी ने काफी आकर्षक रखी है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 37,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 42,999 रुपये में उपलब्ध है। यह प्राइसिंग इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद कीमत घटकर 34,999 रुपये और 40,999 रुपये रह जाती है। साथ ही 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिससे iQOO Neo 10 खरीदना और आसान हो जाता है।

Also Read: Vivo ने लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला धांसू स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर मिल रही बंपर छूट

फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

परफॉरमेंस के शौकीनों के लिए iQOO Neo 10 में कोई समझौता नहीं है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा और शानदार 1.5K अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले की खासियत है इसका 144Hz का रिफ्रेश रेट, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बहुत मुलायम बना देता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे इसके लिए यह डिस्प्ले 5,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के नए और पावरफुल स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है। इसके साथ LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 तक की स्टोरेज होने की वजह से फोन किसी भी हैवी ऐप या गेम में रुकता नहीं है। सबसे बड़ा अपडेट जो इसे खास बनाता है वह है इसकी पावर। इतने पतले फोन में कंपनी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी डाली है जो 120W की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी आपका फोन जल्दी चार्ज भी होगा और दिनभर आराम से चलेगा।

अब बात करते हैं इसके कैमरा सेटअप की। इसके पीछे की तरफ आपको 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलता है जो अच्छी डिटेल वाली फोटो खींचता है। उसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजिन OS 6 पर काम करता है और इसे पानी से सुरक्षा के लिए IP65 की रेटिंग भी मिली हुई है।

हमारी राय: क्या आपको यह फोन चुनना चाहिए

नए रंगों के साथ लॉन्च हुए iQOO Neo 10 को देखते हुए हम यही कहेंगे कि इस कीमत में यह एक बहुत ही वैल्यू फॉर मनी डील है। हालांकि, इस प्राइस रेंज में कुछ दूसरे फोन आपको टेलीफोटो लेंस जैसी वर्सेटिलिटी दे सकते हैं, लेकिन अगर आपकी पहली प्राथमिकता रॉ परफॉरमेंस और एक दमदार बैटरी लाइफ है तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। खासतौर पर नए अल्पाइन व्हाइट और एस्फाल्ट ब्लैक कलर इसे और भी खास बना देते हैं।

Leave a Comment