मई 2026 यह वो समय है जब कुछ बड़ी कंपनियां अपने सबसे धांसू और बेहतरीन फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी हैं। इस बार जो फोन आ रहे हैं, उनके फीचर्स सुनकर टेक्नोलॉजी के शौकीनों की धड़कनें तेज हो जाएंगी। May 2026 Mein Launch Honge Ye Dhaansu Smartphones जो 200 मेगापिक्सल के कैमरे और 7050mAh जैसी विशाल बैटरी से लैस हैं।
आज हम आपको Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी सरल भाषा में देने वाले हैं, ताकि लॉन्च से पहले ही आपकी पूरी तैयारी हो जाए।
Vivo X300 Ultra:
Vivo X300 Ultra 6 मई 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है और इसे Vivo का अब तक का सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है। Vivo X300 Ultra में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो बेहद डिटेल और शानदार फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जिससे दूर की तस्वीरें भी साफ और शार्प आती हैं।
इसके अलावा Vivo X300 Ultra में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो बड़े फ्रेम को आसानी से कैद करता है। फोन में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ अनुभव देती है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर इसकी परफॉर्मेंस को और मजबूत बनाता है। 6600mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Also Read: 8500mAh बैटरी का धमाका! Huawei Nova 15 Max Launch की डेट आई सामने, जानिए क्या होगा खास
Oppo Find X9 Ultra:
Oppo Find X9 Ultra मई 2026 में लॉन्च होने वाला एक दमदार प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7050mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
फोन में 6.82 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल अनुभव देगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
Vivo X300 FE:
Vivo X300 FE कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आ रहा है। इसमें 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका साइज ऐसा है कि फोन हाथ में आसानी से फिट हो जाता है और इस्तेमाल में काफी आरामदायक लगता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6500mAh बैटरी इसे और भी दमदार बनाते हैं।
Also Read: Realme GT 2 Flipkart Discount Deal पर 15,000 रुपये तक की सीधी छूट
Oppo Find X9s
Oppo ने अपनी नई सीरीज में Find X9s को भी पेश किया है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने का वादा करता है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है।
Oppo Find X9 फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर काम करता है, जो रोजमर्रा के कामों और गेमिंग में संतुलित परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 FE, Oppo Find X9s स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | Vivo X300 Ultra | Oppo Find X9 Ultra | Vivo X300 FE | Oppo Find X9s |
|---|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.82 इंच | 6.82 इंच | 6.31 इंच | 6.59 इंच |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 | – | Snapdragon 8 Gen 5 | MediaTek Dimensity 9500e |
| फ्रंट कैमरा | 50MP | 50MP | 50MP | 32MP |
| रियर कैमरा | 200MP + 50MP + 200MP | 200MP + 50MP + 50MP + 200MP | 50MP + 50MP | 50MP + 50MP + 50MP |
| रैम | 12GB | 16GB | 12GB | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB | 1TB | 256GB | 256GB |
| बैटरी क्षमता | 6600mAh | 7050mAh | 6500mAh | 7025mAh |
| ओएस | Android 16 | Android 16 | Android 16 | Android 16 |
| रिज़ॉल्यूशन | 1440 × 3168 पिक्सल | 1440 × 3168 पिक्सल | 1216 × 2640 पिक्सल | 1256 × 2760 पिक्सल |
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।