Moto G37 Power 5G Launch: 7000mAh बैटरी और Dimensity 6400 के साथ जानिए फीचर्स और कीमत

मोटोरोला ने अपनी दमदार ‘पावर सीरीज़’ का नया धांसू फोन Moto G37 Power 5G Launch करने का ऐलान कर दिया है। यह फोन 19 मई को भारत में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी जानवर 7000mAh की बैटरी है जो लंबा पावर बैकअप देती है। कंपनी ने तगड़े MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 50MP का AI कैमरा सेटअप भी कंफर्म कर दिया है। टिकाऊपन के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी है। इस आर्टिकल में हम आपको Moto G37 Power 5G लॉन्च डेट, इसके शानदार फीचर्स और भारत में इसकी संभावित कीमत की पूरी डिटेल देंगे।

Moto G37 Power 5G Launch: 7000mAh बैटरी और Dimensity 6400 के साथ जानिए फीचर्स और कीमत

Moto G37 Power G फोन के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: यह फोन 6nm आर्किटेक्चर पर बने नए MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलेगा जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। यह ग्लोबल वर्जन में दिए गए Dimensity 6300 से बेहतर है, जिससे यूजर्स को स्मूथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें AI रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी है जो फिजिकल रैम के साथ 12GB तक का अनुभव देती है।

डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है। टिकाऊपन की बात करें तो यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है और इसे IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा की गारंटी।

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Moto G37 Power 5G में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ एक 2MP का नाइट सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें AI स्टूडियो मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग: इस फोन की जान है इसकी 7,000mAh की दमदार बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलने का दावा करती है। इसे चार्ज करने के लिए 30W की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही, आप इस फोन से अपने दूसरे गैजेट्स जैसे ईयरबड्स को भी 6W रिवर्स चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर और ऑडियो: फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है और कंपनी ने एंड्रॉयड 17 अपडेट देने का वादा भी किया है। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और Hi-Res ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, पुराने जमाने का 3.5mm का हेडफोन जैक भी बरकरार रखा गया है।

Also Read: Realme 16T India Launch Confirmed: 8000mAh बैटरी वाला ये धांसू फोन 22 मई को भारत में देगा दस्तक

Moto G37 और Moto G37 Power में क्या फर्क है?

बहुत से लोग इस कंफ्यूजन में हैं कि आखिर Moto G37 5G और Moto G37 Power 5G में अंतर क्या है। दरअसल, दोनों फोन देखने में और प्रोसेसर में लगभग एक जैसे ही हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

सबसे बड़ा फर्क बैटरी कैपेसिटी का है। जहां Moto G37 में 5200mAh की बैटरी और 20W चार्जिंग मिलती है, वहीं Moto G37 Power में 7000mAh की विशाल बैटरी और 30W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। डिस्प्ले के मामले में थोड़ा अंतर है; Moto G37 में फुल HD+ रेजॉल्यूशन मिल सकता है, जबकि पावर वेरिएंट में HD+ ही है। कैमरे की बात करें तो दोनों में 50MP का मेन सेंसर है, लेकिन पावर वेरिएंट में नाइट मोड के लिए अलग से डेडिकेटेड 2MP का सेंसर जोड़ा गया है। बाकी ड्यूरेबिलिटी और सॉफ्टवेयर दोनों में एक समान है।

Also Read: Oppo Find X10 Pro Max Specifications: 200MP कैमरा और MediaTek का दमदार प्रोसेसर लेकर आ रहा है ये फोन

Moto G37 Power 5G की इंडिया में कीमत और उपलब्धता

Moto G37 Power 5G की कीमत का। कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 279 यूरो यानी लगभग 31,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, भारत में मोटोरोला अक्सर कंपटीटिव प्राइसिंग करती है। उम्मीद है कि इंडिया में Moto G37 Power 5G का प्राइस 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखा जा सकता है। वहीं, साधारण Moto G37 5G की कीमत 20,000 रुपये से नीचे रहने की संभावना है।

सेल की बात करें तो यह दोनों फोन 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और इन्हें आप फ्लिपकार्ट के अलावा मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे।

Leave a Comment