1.7 लाख रुपये की जंग, कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट? Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra की टक्कर इस समय भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा में है। तीनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं। जहां Oppo अपने एडवांस जूम कैमरा सेटअप से ध्यान खींच रहा है, वहीं Vivo पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और स्लिम डिजाइन पर फोकस कर रहा है। दूसरी तरफ Xiaomi 17 Ultra कम कीमत में शानदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने की कोशिश कर रहा है। अगर आप नया प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

1.7 लाख रुपये की जंग, कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट? Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra
Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra comparison

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra Comparison

कीमत और स्टोरेज: किसकी कीमत जेब पर सबसे हल्की?

तीनों फोन्स की कीमत और स्टोरेज का अंतर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

  • Oppo Find X9 Ultra का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,69,999 रुपये का है।
  • Vivo X300 Ultra आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 1,59,999 रुपये में मिल जाता है।
  • सबसे किफायती विकल्प Xiaomi 17 Ultra है, जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 1,39,999 रुपये में आता है।

डिस्प्ले: स्क्रीन का शानदार अनुभव कौन देता है?

जब स्क्रीन की बात आती है, तो तीनों ने काफी मेहनत की है।

Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल है।

Vivo X300 Ultra भी 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह स्मूथ स्क्रॉलिंग का अनुभव देती है। इसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की HyperRGB OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी खास बात 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस है, जो तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देती है। रिफ्रेश रेट 1-120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है।

तीनों की स्क्रीन अपने आप में शानदार हैं, लेकिन अगर आप तेज धूप में ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Xiaomi की 3500 निट्स वाली स्क्रीन आपको बेहतर अनुभव देगी।

Also Read: Oppo Find X9s भारत में लॉन्च, 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ कीमत ने उड़ाए होश

प्रोसेसर और ओएस: परफॉरमेंस का तड़का

इस बार तीनों ब्रांड्स ने परफॉरमेंस के मामले में कोई समझौता नहीं किया है। Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra तीनों ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस हैं। मतलब, गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक, तीनों में जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम का जिक्र करें तो Oppo एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं, Vivo एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। जबकि, Xiaomi एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आता है। सॉफ्टवेयर का अनुभव आपकी पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन तीनों ही नए और स्मूथ हैं।

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट चुनना मुश्किल

यही वो पॉइंट है जहां तीनों फोन सबसे अलग और खास बन जाते हैं।

Oppo Find X9 Ultra के कैमरे पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक 50MP अल्ट्रा-वाइड, एक 200MP टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जूम करने में यह बहुत मजेदार है। कुल मिलाकर इसमें चार रियर कैमरे हैं।

Vivo X300 Ultra भी पीछे नहीं है, इसमें f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 200 मेगापिक्सल का ही पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, साथ में f/2.67 अपर्चर के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। खास बात यह है कि Vivo अपने पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए मशहूर है।

Xiaomi 17 Ultra का सेटअप थोड़ा अलग है। इसमें OIS सपोर्ट और f/1.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। Xiaomi का जोर एक इंच सेंसर और लीका कलर साइंस पर होता है, जो नेचुरल और डिटेल्ड तस्वीरें खींचता है।

तीनों के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

डिजाइन और अन्य फीचर्स

डिजाइन और पकड़ के मामले में, Xiaomi 17 Ultra सबसे हल्का है, जिसका वजन 218.4 ग्राम है, जबकि Oppo का वजन 235 ग्राम और Vivo का वजन 237 ग्राम है।

पतले फोन की बात करें तो Vivo X300 Ultra 8.19 मिमी के साथ सबसे पतला है। Oppo Find X9 Ultra 8.65 मिमी और Xiaomi 17 Ultra 8.29 मिमी मोटा है।

लंबाई और चौड़ाई में तीनों लगभग एक जैसे ही हैं। कनेक्टिविटी के लिए तीनों फोन 5G रेडी हैं और इनमें लेटेस्ट वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 जैसे स्टैंडर्ड दिए गए हैं। तीनों में USB टाइप-C पोर्ट और GPS सपोर्ट भी मिलता है।

Also Read: Samsung Galaxy S27 Pro Camera Details Leak: S27 Ultra से अलग होगा टेलीफोटो कैमरा, जानें पूरी डिटेल्स

कौन है आपके लिए बेस्ट?

अब सबसे अहम सवाल, खरीदें तो कौन सा? अगर आप सबसे बेहतरीन जूम और वीडियो कैपेबिलिटी चाहते हैं, तो Oppo Find X9 Ultra एक दमदार दावेदार है। वहीं, अगर आप पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक पतला व प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं, तो Vivo X300 Ultra आपके लिए सही रहेगा। लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आपको सबसे चमकदार डिस्प्ले और दमदार परफॉरमेंस कम कीमत में चाहिए, तो Xiaomi 17 Ultra बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। तीनों ही अपनी जगह बेस्ट हैं, फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

Leave a Comment