Royal Enfield New Bike Launch Plan 2026-27: कंपनी ला रही कई नई दमदार मोटरसाइकिलें

Royal Enfield New Bike Launch Plan 2026-27 के तहत कंपनी आने वाले समय में भारतीय बाजार में कई नई और दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लाइनअप में एडवेंचर बाइक, क्लासिक क्रूजर और इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर तक शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी 350cc से लेकर 750cc तक के सेगमेंट को टारगेट कर रही है, ताकि हर तरह के राइडर्स को नया विकल्प मिल सके। अगर आप नई रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले एक-दो साल आपके लिए काफी खास रहने वाले हैं।

Royal Enfield New Bike Launch Plan 2026-27: कंपनी ला रही कई नई दमदार मोटरसाइकिलें

New Royal Enfield Bullet 650 देगी क्लासिक फील के साथ दमदार परफॉर्मेंस

New Royal Enfield Bullet 650 उन लोगों के लिए खास होने वाली है जो पुराने Bullet स्टाइल को नए इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ देखना चाहते हैं। इस बाइक में 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा जो करीब 47bhp की पावर और 52Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच भी दे सकती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लासिक टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैंप और विंटेज पिनस्ट्राइप जैसे एलिमेंट देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब ₹3.40 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है।

Royal Enfield Himalayan 750 होगी सबसे पावरफुल एडवेंचर बाइक

Royal Enfield Himalayan 750 को कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल एडवेंचर बाइक माना जा रहा है। इसमें नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है, जो लगभग 55bhp की पावर और 60-65Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। टेस्टिंग के दौरान यह बाइक कई बार स्पॉट हो चुकी है और माना जा रहा है कि इसका ग्लोबल डेब्यू EICMA 2026 में हो सकता है। भारतीय बाजार में इसकी संभावित कीमत ₹4.50 लाख से ₹5 लाख के बीच हो सकती है।

Also Read: शबिना देखे नहीं रह पाएंगे! 218bhp वाली Ducati Panigale V4 Lamborghini आई भारत, कीमत उड़ जाएंगे होश

Himalayan 440 बनेगी बजट एडवेंचर राइडर्स की पसंद

कंपनी Himalayan 440 को उन ग्राहकों के लिए ला सकती है जो कम बजट में एडवेंचर बाइक खरीदना चाहते हैं। इसमें 443cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 25.4bhp की पावर देगा। इस बाइक की सीट हाइट कम रखी जा सकती है ताकि नए राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकें। इसकी संभावित कीमत ₹2.50 लाख के आसपास बताई जा रही है।

Electric Scrambler और Scram 450 पर भी काम तेज

Royal Enfield आने वाले समय में इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी बड़ा फोकस करने वाली है। Flying Flea S6 Electric Scrambler को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें करीब 154km की रेंज और 115km/h की टॉप स्पीड मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी Sherpa 450 प्लेटफॉर्म पर Scram 450 भी तैयार कर रही है, जो एडवेंचर और स्क्रैम्बलर डिजाइन का नया मिश्रण होगी।

Also Read: Yamaha FZ-X Prices Hicke in India: कीमत में हुई ₹2,800 तक बढ़ोतरी! जानिए नई कीमत और क्यों इसमें कोई बदलाव नहीं

आने वाले समय में और बढ़ेगा मुकाबला

Royal Enfield का यह नया लाइनअप सीधे तौर पर Triumph, KTM, Yezdi और Honda जैसी कंपनियों को टक्कर देने वाला है। खासकर New Royal Enfield Bullet 650 और Himalayan 750 को लेकर बाइक प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले महीनों में कंपनी इन बाइक्स को लेकर और बड़े खुलासे कर सकती है।

Leave a Comment