Upcoming Smartphones India May 2026: 11 मई से 17 मई के बीच इंडियन मार्केट में कई धमाकेदार अपकमिंग मोबाइल अपनी उपलब्धता दर्ज कराने वाले हैं। एक तरफ मोटोरोला अपना बहुप्रतीक्षित बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रहा है, तो दूसरी ओर वीवो के पावरहाउस फ्लैगशिप फोन्स की सेल शुरू होगी। आइए, बिना किसी देरी के जानते हैं इन सभी फोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और सबसे अहम यानी इनकी कीमत के बारे में।
1. Motorola Razr Fold
“Motorola Razr Fold” इस हफ्ते 13 मई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है और यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 8.1 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले और फोल्ड होने के बाद 6.6 इंच की आउटर स्क्रीन मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB LPDDR5X RAM दी गई है। पावर बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
2. OnePlus Nord CE6 Lite Sale
OnePlus Nord CE6 Lite इस सप्ताह 12 मई को भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी ने इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी है, जबकि 8GB RAM + 128GB मॉडल 22,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
3. Vivo X300 FE Sale Date
“Vivo X300 FE” की सेल 14 मई से शुरू होने जा रही है और यह प्रीमियम 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। इस फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत होती रु. 79,999 रखी गई है, जबकि 512GB Storage मॉडल रु. 89,999 में आएगा। वीवो का यह नया स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 6.31 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग इसे और खास बनाते हैं।
4. Vivo X300 Ultra Sale Date
Vivo X300 Ultra प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी चर्चा में है। इस फोन की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 200MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं 6600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग इसे और खास बनाती है।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।