कंपनी ने बिना किसी बड़े इवेंट या शोर-शराबे के अपना नया और धमाकेदार स्मार्टफोन Vivo S50t 5G Launched कर दिया है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो न सिर्फ प्रीमियम लगे बल्कि कैमरा और बैटरी के मामले में सब पर भारी पड़े, तो यह खबर आपके काम की है।
इस फोन में एंड्रॉयड 16 का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, दमदार प्रोसेसर और इतनी बड़ी बैटरी दी गई है कि आप बेफिक्र होकर फोन को दिनभर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए, इस नए डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं और समझते हैं कि यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प क्यों हो सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले का कमाल
Vivo S50t 5G का डिजाइन काफी प्रीमियम और आकर्षक दिखता है। यह काफी हद तक Vivo S50 जैसा नजर आता है, लेकिन इसके अंदर कई नए बदलाव इसे खास बनाते हैं। फोन में 6.59 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इससे फोटो, वीडियो और गेमिंग का अनुभव काफी शानदार और साफ दिखाई देता है।
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूथ लगती है। साथ ही लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी और हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है और बेहतर विजुअल कम्फर्ट मिलता है।
Also Read: Vivo X500 Pro Max की पूरी जानकारी: 7000mAh की बैटरी और LOFIC कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ जल्द होगा लॉन्च
दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Vivo S50t 5G की परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो कंपनी ने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फोन में क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। यह प्रोसेसर तेज रफ्तार और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के भारी गेम और ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।
सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। इसके ऊपर Vivo की अपनी OriginOS 6 की स्किन मिलती है, जो कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ आती है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 दिया गया है, जिससे डेटा रीड और राइट करने की स्पीड काफी तेज मिलती है।
Vivo S50t 5G में कैमरा सेटअप भी कमाल
Vivo S50t 5G फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो शानदार और डिटेल वाली तस्वीरें खींचता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है जो बड़े एरिया को एक फ्रेम में फिट करने में मदद करता है। तीसरा कैमरा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है जिसमें Sony IMX882 सेंसर लगा है, इसकी मदद से आप दूर की चीजों को भी बिना क्वालिटी खोए अपने पास ला सकते हैं। सेल्फी के शौकीनों के लिए सामने की तरफ भी 50MP का दमदार कैमरा दिया गया है।
Vivo S50t 5G की दामोदर बैटरी और 90w फास्ट चार्जिंग
Vivo S50t 5G फोन एक विशाल 6500mAh की बैटरी से लैस है, जिसे सिर्फ एक बार चार्ज करने पर आपको पूरे दिन की नहीं, बल्कि डेढ़ से दो दिन तक की बैटरी लाइफ आराम से मिल जाएगी। और जब चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी तो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसे चंद मिनटों में ही तगड़ी पावर देने का दम रखता है। अब बार-बार चार्जर ढूंढने की टेंशन खत्म हुई।
Vivo S50t 5G की कीमत और कब आएगा भारत में
Vivo S50t 5G को फिलहाल चीन के बाजार में उतारा है। कीमत की बात करें तो इसके दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,299 चीनी युआन है, जो भारतीय रुपये में लगभग 48,500 रुपये के करीब बैठती है।
वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 50,000 रुपये है। फिलहाल, भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इतने दमदार फीचर्स के साथ Vivo जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश करेगा। अगर आप इसी स्पेसिफिकेशन वाला कोई फोन ढूंढ रहे हैं तो Vivo S50t 5G पर नजर बनाए रखें।