Vivo ने आखिरकार चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन Vivo Y500s Launch कर दिया है। Vivo Y500s की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की विशाल बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 से 3 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा और मजबूत ड्यूरेबिलिटी के साथ ये फोन किफायती सेगमेंट में एक बेहतरीन वीवो Y500s विकल्प बनकर आता है।
Vivo Y500s की डिस्प्ले और डिजाइन
VivoVivo Y500s में 6.75 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद लगता है। इसका 720×1570 पिक्सल रिजॉल्यूशन बजट सेगमेंट के हिसाब से ठीक है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन Obsidian Black, Galaxy Silver और Phoenix Gold जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं।
Also Read: Xiaomi 17T Geekbench Listing: 12GB RAM और Leica कैमरा के साथ जल्द आ रहा नया फोन
परफॉरमेंस और प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y500s में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। Vivo Y500s Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। डेली यूज, सोशल मीडिया और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए यह अच्छा अनुभव देता है। Vivo Y500s में 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
Vivo Y500s का कैमरा सेटअप
वीवो Y500s का कैमरा इस बजट में अच्छा अनुभव देता है। पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जो दिन की रोशनी में बेहतर डिटेल और साफ तस्वीरें कैप्चर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Vivo Y500s 50MP कैमरा पिछले मॉडल Vivo Y6t के 13MP कैमरे की तुलना में यह बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
Also Read: Vivo Y600 Pro Launch ये वो फोन है जिसे चार्ज करना आप हफ्ते में एक बार भूल भी गए तो टेंशन नहीं होगी।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी: सबसे बड़ी ताकत
Vivo Y500s की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है, जो Blue Ocean 3 टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, यह फुल चार्ज पर 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 15.5 घंटे तक नेविगेशन सपोर्ट देती है। इसमें 44W फ्लैश चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी 80% बैटरी हेल्थ मिलती है।
Vivo Y500s की कीमत
भारतीय यूजर्स के लिए Vivo Y500s की कीमत काफी आकर्षक रखी गई है। चीन में इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,800 चीनी युआन यानी लगभग 24,800 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं 12GB + 256GB और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,200 चीनी युआन यानी करीब 30,300 रुपये है। फिलहाल यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
अंतिम फैसला
Vivo Y500s लॉन्च ने साबित कर दिया कि बजट में भी दमदार फोन आ सकता है। अगर आपकी प्राथमिकता एक ऐसा स्मार्टफोन है जो बार-बार चार्ज करने की झंझट से आजादी दिलाए और मजबूत हो, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। हालांकि डिस्प्ले रिजॉल्यूशन से आपको थोड़ी शिकायत रह सकती है लेकिन 7200mAh बैटरी के आगे यह कमी माफ की जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ)
1. Vivo Y500s की बैटरी एक बार चार्ज करने पर कितने दिन चलती है?
इसकी 7200mAh बैटरी नॉर्मल यूज में 2 से 3 दिन आराम से चल सकती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग या 15.5 घंटे नेविगेशन का मजा लिया जा सकता है।
2. Vivo Y500s भारत में कब लॉन्च होगा?
फिलहाल Vivo Y500s सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
3. Vivo Y500s में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?
इस फोन में 4nm फेब्रिकेशन पर बेस्ड Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
4. क्या Vivo Y500s वाटरप्रूफ है?
जी हां, यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह पानी में डुबाने और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से पूरी तरह सुरक्षित है।
5. Vivo Y500s की कीमत क्या है?
चीन में इसकी शुरुआती कीमत 1,800 युआन (लगभग 24,803 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,200 युआन (लगभग 30,315 रुपये) है।
6. क्या Vivo Y500s में 3.5mm हेडफोन जैक है?
अभी तक की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन लिस्ट में 3.5mm हेडफोन जैक की जानकारी नहीं दी गई है। डिवाइस की पूरी कनेक्टिविटी डिटेल सामने आने पर ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
7. Vivo Y500s का वजन कितना है?
7200mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन 219 ग्राम है। यह थोड़ा भारी है, लेकिन इसकी बैटरी लाइफ को देखते हुए मैनेज किया जा सकता है।
8. Vivo Y500s और Y600 Pro में क्या अंतर है?
Vivo Y500s में 7200mAh की बैटरी है, जबकि आने वाले Y600 Pro में 10200mAh की विशाल बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है। Y600 Pro एक ज्यादा पावरफुल बैटरी सेंट्रिक फोन होगा।
9. Vivo Y500s का कैमरा कैसा है?
फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह अपने पुराने मॉडल Y6t (13MP) की तुलना में काफी अपग्रेडेड है।
10. Vivo Y500s में कितना स्टोरेज मिलता है?
यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और आप 12GB RAM + 256GB या 8GB RAM + 512GB स्टोरेज जैसे ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है।
Nice