New Tata Tiago Launched in India: भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने एक और कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे दमदार हैचबैक का नया अवतार में आधिकारिक तौर पर 2026 Tata Tiago Facelift भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कोई छोटा-मोटा बदलाव नहीं है बल्कि कार को अंदर और बाहर से पूरी तरह बदल दिया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने सारे प्रीमियम फीचर्स जोड़ने के बाद भी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 4.69 लाख रुपये रखी गई है। इस नई Tata Tiago Facelift 2026 ने न सिर्फ डिजाइन के मामले में बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है ।
नए कलर और शानदार लुक से पहचान बदली
2026 Tata Tiago Facelift के एक्सटीरियर डिजाइन पर नजर डालें तो यह पहले से कहीं ज्यादा शार्प और यंग लगती है। कंपनी ने इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह से बदला है जिसमें नई स्लिम LED हेडलैम्प्स और डीआरएल दी गई हैं। बम्पर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है जो कार को एक स्पोर्टी लुक देता है। पीछे की तरफ फुल-विड्थ कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स दी गई हैं जो इस कार को एक प्रीमियम अपील देती हैं।
बात करें कलर ऑप्शंस की तो कंपनी ने तीन नए शानदार शेड्स जोड़े हैं। इनमें पैंगोंग पल्स, वाराणसी वाइब्रेंस और सोबो सर्ज शामिल हैं। इनके अलावा पुराने विकल्प जैसे कि प्योर ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट और डेटोना ग्रे भी मौजूद रहेंगे ताकि ग्राहक अपनी पसंद का बेस्ट कलर चुन सकें ।
Also Read: Tata Tiago EV 2026: 28 मई को होगी लॉन्च, जानें नए फीचर्स, रेंज और कीमत की पूरी डिटेल
अंदर का केबिन पूरी तरह से नया और प्रीमियम
जैसे ही आप 2026 Tiago Facelift के अंदर बैठेंगे तो आपको बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा। केबिन को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है और इसमें ड्यूल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है जो काफी फ्रेश लगती है। इस नई कार के इंटीरियर का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 10.25 इंच की फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। यह स्क्रीन काफी बड़ी है और इसका डिस्प्ले क्वालिटी भी शानदार है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है।
स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भले ही पुराने जैसा रखा गया हो लेकिन इसके बटन को नए तरीके से शेप दिया गया है। ड्राइवर की तरफ एक नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो सारी जरूरी जानकारी दिखाता है। फीचर्स की लिस्ट में अब वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट्स और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि AMT वेरिएंट में अब पारंपरिक गियर लीवर की जगह एक नया डायल-बेस्ड गियर सिलेक्टर दिया गया है ।
सेफ्टी का ख्याल: अब 6 एयरबैग हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड
टाटा मोटर्स अपनी कारों की मजबूत सेफ्टी के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने सेफ्टी को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। 2026 Tata Tiago Facelift के सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट में एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि इस प्राइस रेंज में आमतौर पर कंपनियां सिर्फ टॉप मॉडल्स में ही 6 एयरबैग देती हैं । इसके अलावा कार में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, क्रूज कंट्रोल, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं जो आपकी हर यात्रा को सुरक्षित बनाते हैं।
इंजन और परफॉरमेंस
इंजन की बात करें तो 2026 Tiago Facelift अपने पुराने भरोसेमंद 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है जो शहर और हाइवे दोनों जगहों के लिए काफी अच्छा है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। AMT वेरिएंट में अब पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं जो इस प्राइस रेंज में एक सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है। जो लोग सीएनजी चाहते हैं उनके लिए भी कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।
कीमत और वेरिएंट
यहां 2026 Tata Tiago की कीमत का पूरा ब्यौरा दिया गया है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के दाम 4.69 लाख रुपये (स्मार्ट) से शुरू होते हैं और टॉप मॉडल क्रिएटिव+ के लिए 7.29 लाख रुपये तक जाते हैं। वहीं बात अगर Tata Tiago CNG वेरिएंट की करें तो इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं ।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।