Vivo ने लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला धांसू स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर मिल रही बंपर छूट

वीवो ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200T भारतीय बाजार में उतारा था और अब यह फोन Flipkart पर शानदार Discount Offer के साथ उपलब्ध है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसका कैमरा भी लाजवाब हो, बैटरी भी दमदार हो और दिखने में भी प्रीमियम लगे, तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां हम आपको इस फोन की नई कीमत से लेकर इसके पावर-पैक फीचर्स तक की हर छोटी बड़ी जानकारी सरल शब्दों में दे रहे हैं, ताकि आपको बिना किसी दिक्कत के सब समझ आ जाए।

Vivo X200T स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट डिस्काउंट ऑफर

Vivo X200T पर फ्लिपकार्ट से मिल रहा है खास ऑफर

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन दिनों Vivo X200T खरीदना वाकई फायदे का सौदा बन गया है। कंपनी ने इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये तय की है। लेकिन अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी जेब पर कोई खास बोझ नहीं पड़ेगा।

इस ऑफर के तहत आपको सीधे 6,800 रुपये का भारी डिस्काउंट मिल जाता है। इस छूट के बाद इस स्मार्टफोन की असल कीमत महज 53,199 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जिसमें अपना पुराना फोन देकर आप 24,700 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाला यह लाभ आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और उसके मॉडल पर निर्भर करेगा।

Also Read: Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: 40,000 के बजट में कौन है आपके लिए सही?

Vivo X200T Features Ans Specifications

Vivo X200T में मिले शानदार डिस्प्ले है

स्क्रीन की बात करें तो Vivo X200T में 6.67 इंच की कलर मास्टर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर सबकुछ साफ दिखाई देता है। वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव इस डिस्प्ले पर बेहद शानदार हो जाता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Vivo X200T न सिर्फ फीचर्स में बल्कि देखने और छूने में भी काफी प्रीमियम है। इस फोन की मोटाई महज 7.9 मिमी है और इसका वजन करीब 203 ग्राम है, जो हाथ में पकड़ने पर एक अच्छा एहसास देता है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी है, जिससे यह फोन मुश्किल हालात में भी सुरक्षित रहता है।

आज के समय की सभी जरूरी कनेक्टिविटी जैसे 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। कुल मिलाकर, अगर आप इस समय कोई नया फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही इस डील को एक मौका जरूर दें। इतने बड़े डिस्काउंट पर मिलने वाला यह Vivo X200T आपकी हर उम्मीद पर खरा उतर सकता है।

Vivo X200T की दमदार परफॉर्मेंस

बात करें स्पीड और परफॉरमेंस की, तो Vivo X200T मीडियाटेक के ताकतवर डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट पर चलता है। यह चिपसेट आपको हैवी ऐप्स हो या हाई-एंड गेमिंग, हर जगह एक स्मूथ अनुभव देता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है और कंपनी ने 5 साल के ओएस अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो लंबे समय तक आपकी टेंशन खत्म कर देता है।

Also Read: Realme 16 5G Flipkart Discount Offer: 50MP कैमरे वाला Realme 16 5G हुआ 3000 रुपये सस्ता, बैटरी है 7000mAh की टक्कर

Vivo X200T में तगड़ा कैमरा सेटअप

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Vivo X200T आपको जरूर पसंद आएगा। फोन के पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का ही सुपर टेलीफोटो कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इस सेटअप से आप हर तरह की शानदार और प्रोफेशनल तस्वीरें खींच सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे आपकी हर सेल्फी सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट रहेगी।

Vivo X200T मिलती है दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Vivo X200T की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6200mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे बाजार में मौजूद दूसरे फोन से काफी अलग बनाती है। इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप बेफिक्र होकर पूरे दिन फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात ये है कि यह 90W की वायर्ड और 40W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है।

1 thought on “Vivo ने लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला धांसू स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर मिल रही बंपर छूट”

Leave a Comment