Hyundai Genesis India Launch 2027: मर्सिडीज और BMW की अब खैर नहीं, हुंडई की लग्जरी कार ‘जेनेसिस’ कंफर्म

Hyundai Genesis India Launch 2027: भारत की सड़कों पर अब जल्द ही एक नई लग्जरी कार की धमक सुनाई देने वाली है। अगर आप ऑडी, मर्सिडीज या बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी गाड़ियों का सपना देख रहे हैं, तो एक बार थोड़ा रुकिए। हुंडई ने अपनी प्रीमियम और दमदार लग्जरी ब्रांड ‘जेनेसिस’ (Genesis) को भारत में उतारने की तारीख लगभग तय कर दी है। कंपनी ने पुख्ता तौर पर ऐलान किया है कि साल 2027 तक जेनेसिस की गाड़ियां भारतीय बाजार में दस्तक दे देंगी। इस खबर ने उन लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं जो एक दमदार लेकिन अलग अंदाज वाली लग्जरी एसयूवी का इंतजार कर रहे थे।

नई Hyundai Genesis GV80 Car India Launch Date और फीचर्स की जानकारी।

2027 का है प्लान, अक्टूबर 2025 में हुआ बड़ा ऐलान

हुंडई ने भारत में जेनेसिस ब्रांड को लेकर अपनी चुप्पी अक्टूबर 2025 में तोड़ी थी। कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ, जोस मुनोज़ ने साफ तौर पर कहा कि 2027 तक यह लग्ज़री ब्रांड भारतीय सड़कों पर दिखाई देगा। दिलचस्प बात यह है कि हुंडई 2014 से ही भारत में इसकी संभावनाएं तलाश रही थी, जब जेनेसिस सिर्फ एक सेडान मॉडल का नाम हुआ करता था। 2015 में इसे एक स्वतंत्र लक्ज़री ब्रांड बना दिया गया और अब यह भारत में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: BMW M440i launched in India at Rs 1.09 crore: मर्सिडीज को देगी सीधी टक्कर

कौन से मॉडल्स आएंगे सबसे पहले भारत?

हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि शुरुआत में कौन सी कारें आएंगी, लेकिन ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की मानें तो GV70 और GV80 SUV के नाम सबसे ऊपर हैं। भारतीय बाजार में SUV का जबरदस्त क्रेज है और ये दोनों मॉडल D और E सेगमेंट में आती हैं। GV80 एक फुल-साइज़ लग्ज़री SUV है, जबकि GV70 थोड़ी स्पोर्टी और यंग लुक देती है।

कंपनी के सीईओ ने यह भी संकेत दिया है कि वो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प लेकर आएंगे। इसका सीधा मतलब है कि जेनेसिस इंडिया में सिर्फ पेट्रोल या डीजल ही नहीं, बल्कि हाइब्रिड और फुल इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जेनेसिस के पास पहले से ही शानदार इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं।

जर्मन कंपनियों को कैसे देगी टक्कर?

जेनेसिस का सबसे बड़ा हथियार होगा इसकी आकर्षक कीमत। कंपनी इन गाड़ियों को दक्षिण कोरिया से CKD किट के तौर पर मंगाकर भारत में असेंबल करेगी। इससे टैक्स पर बड़ी बचत होगी और कीमत यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काफी कम रखी जा सकेगी। हुंडई का प्लान सिर्फ ज्यादा गाड़ियां बेचने का नहीं है, बल्कि इस ब्रांड के जरिए अपनी ओवरऑल इमेज को और प्रीमियम बनाने का है।

Also Read: Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, EV सेगमेंट ने जमाया दबदबा

निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद

यह कदम हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के लिए दोहरी जीत वाला है। एक तरफ तो ग्राहकों को एक नया और दमदार लग्ज़री ऑप्शन मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों के बीच कंपनी की साख और मजबूत होगी। जेनेसिस की गिनती दुनिया के सबसे भरोसेमंद और शानदार डिजाइन वाली लग्ज़री कारों में होती है। भारत में इसकी लॉन्चिंग निश्चित तौर पर लग्ज़री सेगमेंट का पूरा खेल बदल सकती है।

Leave a Comment