2026 Honda City Facelift भारत में लॉन्च: 12 लाख में मिलेगा प्रीमियम लग्जरी गाड़ी जैसा अहसास

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे दमदार सेडान का नया अवतार उतार दिया है। कंपनी ने 2026 Honda City Facelift को 12 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ये मौजूदा पांचवीं जनरेशन का दूसरा बड़ा अपडेट है और पहली नज़र में ही ये अपनी अलग छाप छोड़ती है।

2026 Honda City Facelift Launch India: 12 लाख में मिलेगा प्रीमियम लग्जरी गाड़ी जैसा अहसास

होंडा ने इस बार सिटी का पूरा फ्रंट लुक बदल दिया है। अब इसमें ग्रिल के पार एक पूरी LED लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो रात में इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है। स्लिम LED हेडलैंप्स में स्प्लिट DRL पैटर्न है और क्रोम की जगह अब क्लीन बॉडी कलर्ड पैनल दिया गया है। नई हनीकॉम्ब ग्रिल और चौड़े एयर इनटेक के साथ बम्पर डिजाइन अब और शार्प लगता है। इस सेडान का साइड प्रोफाइल नए 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स से और भी आकर्षक हो गया है।

Also Read: 2026 Tata Tiago ICE And Electric Facelift ने मचाया तहलका, नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ 28 मई को होगी लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल

New Honda City Interior और फीचर्स: अंदर से पूरी तरह टेक-फ्रेंडली केबिन

केबिन के अंदर कदम रखते ही सबसे बड़ा बदलाव दिखता है, एक नई 10.1 इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। ये स्क्रीन अब डैशबोर्ड से थोड़ी ऊपर उठी हुई है, जो एक मॉडर्न अपील देती है। होंडा ने समझदारी दिखाते हुए AC और स्टीयरिंग माउंटेड सभी फिजिकल बटन बरकरार रखे हैं, जिन्हें चलाते वक्त आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।

गर्मियों के लिए खासतौर पर लाए गए नए 2026 Honda City Features बेहद काम के हैं। इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं, जो आपको चिलचिलाती धूप में भी ठंडक का अहसास कराएंगी। इसके अलावा, पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360 डिग्री कैमरा सिस्टम जोड़ा गया है। वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और आठ स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम पूरे केबिन को एक प्रीमियम एहसास देते हैं।

सेफ्टी और टक्कर: मुकाबला कड़ा रहेगा

होंडा सेफ्टी से कोई समझौता नहीं कर रही। नई कार में लेवल 2 ADAS तकनीक बरकरार है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे सिस्टम शामिल हैं। 6 एयरबैग, लेन वॉच कैमरा और रेन सेंसिंग वाइपर्स मानक तौर पर मिलते हैं। अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और फीचर-लोडेड सेडान की तलाश में थे, तो नई अवतार में आई Honda City बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: Mahindra Vision S based Compact SUV: माइलेज और इंजन परफॉरमेंस के साथ कंपनी ने दे दिया बड़ा अपडेट

नई Honda City Price और वेरिएंट: पूरी डिटेल

वेरिएंट ट्रांसमिशन कीमत
SV 6 MT 12 लाख रुपये
V 6 MT / CVT 13.30 लाख रुपये / 14.30 लाख रुपये
ZX 6 MT / CVT 15.26 लाख रुपये / 16.26 लाख रुपये
ZX+ 6 MT / CVT / e:HEV 16.15 लाख रुपये / 17.15 लाख रुपये / 21 लाख रुपये

कंपनी का ये कदम इसे Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia के खिलाफ एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Leave a Comment